लखनऊ : अवैध शराब की फैक्ट्री का लखनऊ पुलिस ने भंडाफोड़ किया
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर आरो प्लांट की आड़ में चल रही है अवैध शराब की फैक्ट्री का लखनऊ पुलिस ने आज भंडाफोड़ किया हैं।
पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके सरगना अभी भी फरार बताया जा रहा हैं।
पुलिस के मुताबिक जहरीली शराब में मिनरल वाटर मिलाकर प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों में भी इस शराब की तस्करी की जाती थी।
वहीं पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक की तलाश में तीन टीमें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रवाना की हैं पुलिस का दावा है जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
मामला राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नटकुर इलाके का है जहां बीते कई महीनों से सैनिटाइजर आरो प्लांट की आड़ में जहरीली शराब में मिनरल वाटर मिलाकर नकली शराब तैयार की जा रही थी।
नकली शराब तैयार करने के बाद जैसे ब्रांडेड कंपनियों की बोतल में पैक कर प्रदेश के साथ हरियाणा पंजाब बिहार जैसे प्रदेशों में भी तस्करी कर ओने पौने दामों में बेची जाती थी।
पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि फैक्ट्री का मालिक अभी भी फरार बताया जा रहा है हालांकि पुलिस ने फैक्ट्री से करोड़ों का माल बरामद किया है।