{ अनुज की रिपोर्ट }
उत्तरप्रदेश में भत्तों की कटौती से सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन नाराज हो गया है और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विरोध दर्ज कराया है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी का बयान आया है कि उत्तरप्रदेश में भत्तों की कटौती के लिए वित्त विभाग के अफ़सर जिम्मेदार है।
उत्तरप्रदेश के कर्मचारी दिन रात एक कर कोरोना के ख़िलाफ़ ड्यूटी निभा रहे है। सरकार की मदद ले लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में कर्मचारियों ने पहले ही किया है सहयोग और कर्मचारियों की NPS पहले ही वित्त विभाग डुबो चुका है।
आगे उन्होंने यह भी कहा की सरकार को कर्मचारियों के हित का भी ख़्याल रखना चाहिए।