नई दिल्ली : राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना केस को लेकर एक बार फिर योगी सरकार ने लॉकडउन बढ़ाने का फैसला किया है, जो अब सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया था। जो अब 10 मई तक रहेगा।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ”यूपी सरकार ने 10 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ का विस्तार करने का फैसला किया है।” इसके साथ ही योगी सरकार ने एक और आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, ई-कामर्स ऑपरेशन्स, आपात चिकित्सा वाले व्यक्ति और दूरसंचार, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास लेने की जरूरत नही होगी।
बता दें कि बीते 24 घंटे में यूपी में कोरोना संक्रमण के 25,858 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा इस दौरान 352 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,72,568 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या अब 13,68,183 पहुंच चुकी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 13,798 हो गया है।