1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र में एक मई तक लॉकडाउन, जानें नए नियम में क्या-क्या, रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों की भीड़

महाराष्ट्र में एक मई तक लॉकडाउन, जानें नए नियम में क्या-क्या, रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों की भीड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र में एक मई तक लॉकडाउन, जानें नए नियम में क्या-क्या, रेलवे स्टेशनों पर प्रवासी मजदूरों की भीड़

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मुंबई: महाराष्ट्र में लगातार बेकाबू हो रहा कोरोना संक्रमण के बीच सूबे के मख्यमंत्री उद्धव सरकार ने पाबंदियां बढ़ा दी हैं। सरकार के नए आदेश के तहत गुरुवार 22 अप्रैल से 1 मई तक लॉकडाउन रहेगा। उद्धव सरकार ने जैसे ही लॉकडाउन के एलान किया मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ी पड़ी, वो किसी भी तरह अपने घर जाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता चला जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए  राज्य सरकार ने ये पाबंदियां लगाई है। राज्य में लगे पाबंदी के कारण मजदूरों को लगता है कि काम, रोजगार बंद हो गया है, तो खाएंगे कहां से और रूम का किराया कहां से देंगे। जिसके बीद वे गांव जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आ गए हैं।

इन मजदूरों में सबसे ज्यादा ऐसे मजदूर भी हैं जो पिछले साल देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद कोई ट्रक से, कोई टेम्पो से तो कोई पैदल ही घर के लिए निकल गए थे। आपको बता दें कि उस दौरान कई प्रवासी मजदूरों की मौत भी हो गई थी। मजदूरों की मानें तो इन लोगों का काम बिल्कुल बंद हो गया है, और गांव जाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

सरकार ने सरकारी ऑफिस में सिर्फ 15% कर्मचारियों के साथ काम करने का निर्देश दिया है। जो पहले पहले 50 फिसदी था। इसके अलावा शादी में सिर्फ 25 लोग शामील हो सकतें है और शादी समारोह को सिर्फ दो घंटे तक इजाजत हैं। इस नियम को तोडने वाले को 50 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। सरकारी बस 50 फिसदी की क्षमता पर चलेगी। बसों में खड़े रहकर सफर करने पर रोक।

इसके अलावा महाराष्ट्र में अब बिना वैलिड रिजन के एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा करने पर कार्रवाई होगी। यात्रा करने के लिए लोकल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (LDA) से अनुमति लेना होगा। लोकल ट्रेन से यात्रा करने के लिए भी अत्यावश्यक जरूरत बताना होगा। लोकल ट्रेन मे अत्यावश्यक सेवा से जुड़े  लोग या मेडिकल इमरजेंसी में उसके डॉक्यूमेंट दिखाकर ही मिलेगा टिकट।

पिछले 24 घंटे में मुंबई में कुल 7 हजार 684 केस आए हैं, इस दौराना 63 मरीजों की जान गई जो कि 20 अप्रैल की तुलना में दोगुनी है। पूरे राज्‍य में अब एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 6 लाख 95 हजार 747 पहुंच गई है। पाबंदियां लगाने से मामले घटते हुए दिखाई दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...