1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बढ़ा दो और दिन के लिए लॉकडाउन, गुरूवार सुबह तक रहेगा जारी

UP में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बढ़ा दो और दिन के लिए लॉकडाउन, गुरूवार सुबह तक रहेगा जारी

By: Amit ranjan 
Updated:
UP में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर बढ़ा दो और दिन के लिए लॉकडाउन, गुरूवार सुबह तक रहेगा जारी

नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के लेकर सुप्रीम कोर्ट के हिदायत के बाद उत्तर प्रदेश में दो और दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। जिससे अब यह लॉकडाउन मंगलवार सुबह की बजाये गुरुवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि, ”उत्तर प्रदेश में लगाया गया आंशिक ‘कोरोना कर्फ्यू’ 6 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है।” हैरानी की बात है कि तमाम पाबंदियों के बाद भी यूपी में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है। प्रदेश में औसतन हर दिन तीस हजार से ज्यादा कोरोना के केस आ रहे हैं। बीते दिन भी 30 हजार से ज्यादा केस आए, जबकि 288 मौतें दर्ज की गई। यूपी में इस वक्त कोरोना के करीब तीन लाख एक्टिव मरीज हैं।

प्रदेश के बड़े शहरों में इस वक्त ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत है। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वहीं ऑक्सीजन के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

बता दें कि रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30983 नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 290 लोगों की मौत भी हुई है। राहत की बात रही कि इस दौरान 36,650 इस बीमारी से ठीक हो गए। प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13,13,361 हो गई है। इसके अलावा 10,04,447 लोग इससे ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2,95,752 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 13,162 पहुंच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...