1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पश्चिम बंगाल में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लाॅकडाउन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने बताया कि राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक लॉकडाउन में छूट दी जाएगी।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक जुलाई से मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों के बैठने की क्षमता के साथ मेट्रो सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...