कहते है की हिम्मत हो तो क्या नहीं हो सकता है। अब कोई आपसे ये कहे की तेंदुआ किसी से डर जाए तो आप कहेगे की ऐसा नहीं हो सकता।
तेंदुए जैसा खतनाक और चालाक जानवर जो पल भर में शिकार को खत्म कर दे वो किसी से कैसे डर सकता है ? लेकिन ऐसा हुआ है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता बड़ा आराम से सड़क पर सो रहा है।
अचानक से तेंदुआ आ जाता है लेकिन कुत्ता उससे डरता नहीं है बल्कि उसे भगा देता है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर और कमेंट कर रहे है।