1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लाइव डिबेट में चप्पल से पिटे नेता जी, पड़ा इतना चप्पल गिनना हुआ मुश्किल

लाइव डिबेट में चप्पल से पिटे नेता जी, पड़ा इतना चप्पल गिनना हुआ मुश्किल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लाइव डिबेट में चप्पल से पिटे नेता जी, पड़ा इतना चप्पल गिनना हुआ मुश्किल

रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: टीवी चैनल के डिबेट में राजनितिक दल अपनी-अपनी पार्टी का का पक्ष रखने आते हैं। कभी मुद्दा इतना ज्वलंत होता है, कि पैनलिस्ट शब्दों की मर्यादा भूल जाते हैं। ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन मंगववार को तेलुगु न्यूज चैनल पर लाइव बहस चल रही थी। इसी बीच एक पैनलिस्ट सामने वाले के कर्त से इतना नाराज हो जाता है कि अपनी चप्पल निकालकर उस पर हमला बोल देता है। जिसके बाद दोनो एक दूसरे पर चप्पलों की बरसात करने लगते हैं।

 

दरअसल, मंगलवार की रात एक तेलुगु न्यूज चैनल पर बहस चल रही थी। देखते ही देखते बहस इतनी गर्म हो गई कि अमरावती के विभाजन के खिलाफ काम करने वाले एक कार्यकर्ता कोलीकापुड़ी श्रीनिवास राव ने अपनी चप्पल निकाल कर भाजपा के आंध्र प्रदेश महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी पर हमला कर दिया।

 

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश भाजपा महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर कुछ टिप्पणी कि जिसके बाद दोनों के बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि बात हाथापाई पर आ गई। उनकी बहस इतनी बढ़ी कि कार्यकर्ता ने भाजपा नेता पर चप्पल से हमला बोल दिया।

मामला बिगड़ता देख स्टूडियों में मौजूद एंकर और अन्य लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन तब तक बात काफी बढ़ गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...