1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पत्रकार की सुरक्षा के लिए इस राज्य में जल्द बनने वाला है कानून ! पढ़िए

पत्रकार की सुरक्षा के लिए इस राज्य में जल्द बनने वाला है कानून ! पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्रकार की सुरक्षा के लिए इस राज्य में जल्द बनने वाला है कानून ! पढ़िए

देश में मीडिया के बढ़ते दायरे के साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है। आये दिन कहीं ना कहीं पत्रकारों पर हमला हो जाता है ऐसे में अब झारखंड सरकार ने एक कानून लाने का निर्णय ले लिया है।

आपको बता दे, झारखंड में जल्द ‘पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा और इसकी जिम्मेदारी खुद सीएम ने ले ली है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दे दिया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए कानूनी पहलुओं पर विशेषज्ञों की राय ली जाएगी और उसके बाद जल्द ही इस पर वो निर्णय ले लेंगे। एसोसिएशन ने दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देने, गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों को आर्थिक सहायता देने और पत्रकार पेंशन योजना में सुधार करने की मांग की।

उनकी इस मांग को सीएम ने गंभीरता पूर्वक लिया और जरूरतमंद सभी पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना का लाभ देने, इसकी खामियों में सुधार करने का वचन भी दिया। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार 10 पत्रकारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता देने का निर्देश भी दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष आलोक सिन्हा और पत्रकार नईमुल्ला खान आदि शामिल थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...