1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी – कूड़े के ढेर में तब्दील मंदिर की युवाओं ने बदली रंगत

लखीमपुर खीरी – कूड़े के ढेर में तब्दील मंदिर की युवाओं ने बदली रंगत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी – कूड़े के ढेर में तब्दील मंदिर की युवाओं ने बदली रंगत

लखीमपुर खीरी – उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कूड़े के ढेर में तब्दील एक प्राचीन काल के शिव मंदिर को देखकर युवाओं ने जीर्णोद्धार करने की ठान ली फिर क्या था। कूड़े के ढेर में तब्दील मंदिर की रंगत बदल गई।

आपको बता दे कि लखीमपुर शहर से सटे महेवागंज में स्थित प्राचीन काल के शिव मंदिर जो कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। बताया जाता है की यह मंदिर 1840 में बना था, पर मंदिर के आसपास हिंदू आबादी न होने की वजह से यहाँ पर कोई पूजा करने नही पहुँचता था। जिस करण लोग वहाँ कूड़ा फेकने लगे और धीरे- धीरे मंदिर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया।

 

जिसके पर एक दिन भाजपा के नेता राधव हिंदू की नजर पड़ी। जिन्होंने अपने युवा साथियों के साथ मिलकर मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरु करवा दिया। पहले दिन मंदिर की साफ़ -साफाई कराई गई और साथ ही बाउंड्री का निर्माण कार्य शुरु करा दिया। जिससे मंदिर की रंगत बदलने लगी है। जिसको देख लोग युवाओं की सराहना कर रहें है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...