1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी – अतिक्रमण की चपेट में खीरी टाउन

लखीमपुर खीरी – अतिक्रमण की चपेट में खीरी टाउन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी – अतिक्रमण की चपेट में खीरी टाउन

लखीमपुर खीरी – अतिक्रमण की चपेट में खिरी टाउन में न सिर्फ मुख्य बाजार बल्कि गली कूचे भी अतिक्रमण से घिरे हुए है।

मुख्य सड़क पर दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। इतना ही नही लोगों ने सरकारी नाले पर भी दुकाने बना रखी है। शहर के नागरिकों और समाजसेवी संस्थाओं ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत भी कराया।

उसके बावजूद भी नगर पंचायत की तरफ से कोई करवाई नही की गई। बताया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकर्ण के नाम पर अतिक्रमण युक्त स्थानों को चिन्हित भी किया गया।

 

लेकिन ठंडे बस्ते में चला गया। आलम यह है कि शहर के अधिकतर फुटपाथों पर दुकानदारों का कब्जा है तो दुकानों से लेकर अस्पतालों में आने वाले लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े नजर आते हैं।

हैरत की बात तो यह है कि अब कुछ सड़कों पर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते दुकानें भी लगने लगी हैं। यही वजह है कि आम लोगों का सड़कों पर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

शहर के नागरिकों द्वारा खीरी नगर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...