1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी: महिला विधायक ने गुस्से में क्यू पटक दी कुर्सी, पढ़िए

लखीमपुर खीरी: महिला विधायक ने गुस्से में क्यू पटक दी कुर्सी, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी: महिला विधायक ने गुस्से में क्यू पटक दी कुर्सी, पढ़िए

लखीमपुर खीरी: बीजेपी की महिला विधायक मंजू त्यागी अपने क्षेत्र में निकली तो थीं क्रय सेंटर्स की चेकिंग करने, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि वो तमतमाकर वहां रखी कुर्सी पटकने लगीं।

ये पूरा किस्सा हुआ श्रीनगर विधानसभा में जब विधायक मंजू त्यागी क्रय सेंटर पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने जब इंचार्ज के बारे में पूछा तो पता चला कि वो क्रय सेंटर में मौजूद नहीं हैं।

विधायक ने इंचार्ज का नाम कई बार पूछा लेकिन वहां मौजूद किसी शख्स ने जब जवाब नहीं दिया तो विधायक साहिबा का गुस्सा वहां रखी बेचारी कुर्सी पर निकल गया। मंजू त्यागी ने कुर्सी को कई बार पटका, वहां मौजूद लोग उन्हें कुर्सी पटकता देख तितर-बितर हो गए।

इस दौरान विधायक मंजू त्यागी ने कुर्सी को कई बार पटक कर अपना गुस्सा जाहिर किया। विधायक का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने सेंटर के पेपर्स मंगाए।

इस पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मंजू त्यागी ने वहां मौजूद शख्स को गाड़ी में बिठाने के लिए कहा। बाद में पूरे मामले पर विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि कुछ सेंटर इंचार्ज सरकार की फजीहत कराने में लगे हैं।

सरकार ने सीधे किसानों से धान की खरीद करने के लिए आदेश किए हैं फिर भी गड़बड़ की जा रही है। उन्होंने सरकार की किरकिरी कराने वाले ऐसे बदमाश अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की बात भी कही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...