यूपी के हाथरस में वाल्मीकि समाज की मनीषा के साथ हुए गैंगरेप व उसकी हत्या को लेकर पूरे यूपी के साथ-साथ लखीमपुर खीरी में भी आक्रोश देखा गया।
कल से कई पार्टियों ने भी कैंडल मार्च निकालकर मनीषा के गुनहगारों को फांसी देने की मांग की।
वहीं आज कस्बा खीरी में भी वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने कस्बा खीरी के मुख्य चौराहे से लेकर खीरी पुलिस चौकी के पास बूढ़ी माता मंदिर तक हाथों में तख्ती और कैंडल जलाकर पैदल मार्च निकाला।
साथ ही आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने यूपी के हाथरस में मनीषा के साथ हुए गैंगरेप व हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फाँसी दिए जाने की माँग की है।
आपको बता दें कि 14 सितंबर 2020 को कुमारी मनीषा सुबह-सुबह खेतों में काम करने के लिए जा रही थी। उसी समय खेतों में चार युवक छुप कर बैठे हुए थे।
इन चारों युवकों ने पहले से ही मन बना रखा था कि वह ऐसी हैवानियत करने वाले हैं। मनीषा के साथ इन दरिंदों ने बड़ी बेरहमी के साथ गैंग रेप किया।
पीड़ित लड़की ने दरिंदों से बचने का भरपूर प्रयास किया था। लेकिन वह सफल न हो सकी। कुमारी मनीषा की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है।
चारों बलात्कारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है कि अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
लेकिन अब इस मामले ने काफी तेजी पकड़ ली है। अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द से जल्द अपराधियों को फांसी की सजा दिलाई जा सके।