1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कुवैत लगा रहा विदेशियों की यात्रा पर रोक, भारत पर क्या पड़ेगा असर

कुवैत लगा रहा विदेशियों की यात्रा पर रोक, भारत पर क्या पड़ेगा असर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुवैत लगा रहा विदेशियों की यात्रा पर रोक, भारत पर क्या पड़ेगा असर

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

नई दिल्ली : साल 2020 के शुरूआत से शुरू हुए कोविड काल ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया है जिसको लेकर एक लम्बे दौर तक भारत में कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है और जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से भारत को अनलॉक किया गया है। वहीं अब कुवैत में बढ़ रहे कोरोने का मामलों को देखते हुए कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए एक नया प्रयास कर रहा है, जिसके तहत वह दो सप्ताह की अवधि के लिए देश में दूसरे देशों के निवासियों के प्रवेश को रोक देगा।

कुवैत की समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार शाम को कुवैत सरकार की बैठक के बाद सरकारी प्रवक्ता तारेक अल-मेजरेम ने इस बारे में घोषणा की। जिससे कुवैत में रहने वाले करीब 9 लाख 60 हजार भारतीयों की यात्राओं पर भी असर पड़ सकता है।

बतादें की कुवैत सरकार ने बैठक कर सार्वजनिक स्वास्थ्य की स्थिति और नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की जिसमें दो सप्ताह का प्रतिबंध 7 फरवरी से शुरू होगा। इसके अलावा, सरकार ने सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक निलंबित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि दवाई कंपनियों और किराने की दुकानों को छोड़कर यह समय अवधि लागू है।

बतादें की इससे पहले सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्‍तान समेत 20 देशों को बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब की सरकार ने मंगलवार को इन देशों से लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया। सऊदी अरब ने कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए यह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि इस यात्रा प्रतिबंध में राजनयिकों, सऊदी नागरिकों, डॉक्‍टरों और उनके परिवार को छूट दी गई है। सऊदी अरब के इस प्रतिबंध से कई भारतीय प्रभावित हो सकते हैं जो सऊदी अरब में काम करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...