कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में आ गए है और उनकी मुश्किल और बढ़ गई है। दरअसल, कुणाल कामरा के एक और ट्वीट को लेकर शुक्रवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने अवमानना केस चलाने की मंजूरी दे दी है।
दरअसल, कुणाल कामरा ने अपने इस ट्वीट में भारत के मुख्य न्यायधीश के बारे में मिडिल फिंगर के जरिए अपमानजनक इशारा किया था। बता दें कि कुणाल कामरा के खिलाफ पहले ही अवमानना का एक केस चल रहा है।
One of these 2 fingers is for CJI Arvind Bobde… ok let me not confuse you it’s the middle one
😂😂😂 pic.twitter.com/IhoYIP3Ebe— Kunal Kamra (@kunalkamra88) November 18, 2020
इससे पहले कामरा ने टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी को जमानत मिलने के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। लॉ के दो छात्रों और दो वकीलों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अवमानना का केस चलाने की अनुमति मांगी थी, जिसे वेणुगोपाल ने दी दी थी।
दरअसल, किसी व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए अदालत की अवमानना अधिनियम की धारा 15 के तहत अटॉर्नी जनरल या सॉलीसीटर जनरल की मंजूरी अनिवार्य है।
इससे पहले अटॉर्नी जनरल की पूर्व में दी गई सहमति के बाद सुप्रीम कोर्ट में 13 नवंबर को एक याचिका दायर कर कामरा के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्रवाही शुरू करने की इजाजत मांगी गई थी।