1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज झांसी जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

आज झांसी जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आज झांसी जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

आज झांसी जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

झांसी : लाख प्रयास के बाद भी कोरोना का खतरा थम नहीं रहा है। आज झांसी जिले में 65 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

जिन्हें उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर गनीमत रहीं कि आज किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि जिले में 3365 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई है।

जिसमें 65 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 65 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 7675 हो गई है।

जिनमें 543 केस एक्टिव हैं।

इसी क्रम में आज जिले में 57 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। अब तक जिले में 5991 मरीजों की हालत में सुधार हो चुका है। हालत में सुधार होने पर सभी मरीजों को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...