1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. इस वैलेंटाइन क्या है खास जानिए इन तिथियों के साथ, करें लव फेस्टिवल को सेलिब्रेट

इस वैलेंटाइन क्या है खास जानिए इन तिथियों के साथ, करें लव फेस्टिवल को सेलिब्रेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस वैलेंटाइन क्या है खास जानिए इन तिथियों के साथ, करें लव फेस्टिवल को सेलिब्रेट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: वेलेंटाइन डे वीक की शुरुआत रविवार से हो जायेगी। जो सात दिन तक चलकर 14 फरवरी को पूरी होगी। आपको बता दें कि हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इन सात दिनों के नये-नये डे के रुप में मनाया जाता है। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे, किस डे, फिर जाकर सप्ताह के अंतिम दिन वेलेंडाइन डे मनाया जाता है। पहले से प्यार के बंधन में बंधे युवा इस दिन को सेलिब्रेट करके अपने रिश्ते को मजबूती देते हैं।

आज हम आपको बता दें कि इन सातों दिनो को कैसे मनायें

रोज डे: वेलेंडाइन डे वीक के पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने दोस्तो या फिर करीबी लोगो को लाल या पीला गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं। आपको बता दें कि फूल बहुत ही प्यारी चीज है। लाल गुलाब उदास चेहरों में भी रंग भर देता है। लाल गुलाब देकर आप अपनी भावनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं।

प्रपोज डे: वेलेंडाइन डे वीक का दूसरा दिन  प्रपोज डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश को बता सकते हैं कि आप उनके लिए क्या महसूस करते हैं। आप अपने प्रियजन को मैसेज कर सकते हैं। यदि आप अपने क्रश से शादी करना चाहते हैं तो प्रस्ताव रख सकते हैं।

चॉकेलेट डे: वेलेंडाइन डे वीक  का  तीसरा दिन  चॉकलेट डे के रुप में मनाया जाता है।  इस दिन आप अपने नजदीकी और प्रियजनों को चॉकलेट देकर एक-दूसरे को खुश कर सकते हैं। आप अपनी प्रेमिका या पत्नी या प्रेमी या पति को विशेष रूप से दिल के आकार की चॉकलेट उपहार में देकर इस दिन को मना सकते हैं।

टेडी डे: वेलेंडाइन डे वीक  का  चौथा दिन टेडी डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने खास और दिल के करीब रहने वाले प्रेमी को दिया जाने वाला सबसे प्यारा उपहार है। इस दिन प्रेमी अपने प्रियजनों को छोटे और बड़े टेडी बियर देकर प्यार का इजहार करते हैं।

प्रोमिस डे: वेलेंडाइन डे वीक  का  पांचवा दिन प्रोमिस डे के रुप मनाया जाता है। इस दिन आप अपने पार्टनर से कुछ भी प्रोमिस कर सकते हैं। आप अपने प्रेमी से वादा करें और उन्हें पूरा भी करें इस तरह रिश्ता और मजबूत होता है।

हग डे: वेलेंडाइन डे वीक  का  छठा दिन हग डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने  प्रिय लोगों को गले लगाकर खुशियों को साझा करते हैं। यह दिन रिश्तों में गर्मजोशी पैदा करता है। हग डे प्यार और स्नेह व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण एहसास है।

किस डे: वेलेंडाइन डे वीक  का  सातवां दिन किस डे को रुप में मनाया जाता है। इस दिन आप आप कई तरीकों से अपने प्रिय जनों को प्रेम का इजहार कर सकते हैं, लेकिन प्यार की अभिव्यक्ति का सबसे अच्छा तरीका किस है। किस कई तरह के हो सकते हैं जैसे फ्रैंच किस, लिप टू लिप किस, फॉरहेड किस। सभी तरह के किस आपके प्यार का इजहार करते हैं।

वेलैंटाइन डे: सप्ताह के अंतिम दिन मनाया जाता है वेलैंटाइन डे, इस दिन आप अपने प्रियजन के साथ बिताएं ताकि उन्हें खास होने का अहसास महसूस हो सके। अपने प्यार का इजहार गिफ्ट चॉकलेट गुलाब आदि से करें। उन्हें रोमांटिक मैसेज इमेज और शुभकामनाएं भेजें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...