1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी ये अहम जानकारी जान लें आप, वरना पछताना पड़ेगा

कोरोना वैक्सीन से जुड़ी ये अहम जानकारी जान लें आप, वरना पछताना पड़ेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वैक्सीन से जुड़ी ये अहम जानकारी जान लें आप, वरना पछताना पड़ेगा

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली : कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो गयी है । जिसके लिए सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई । हालांकि, इस बीच लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन या पोर्टल के बीच में भ्रम पैदा हो गया है । जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को टीका नहीं लग पा रहा हैं । आम जनता की इन मुश्किलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी किया है, जिससे स्थिती थोड़ी साफ होती नज़र आ रही है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर जानकारी दी । जिसमें साफ कहा गया है कि ‘CoWIN का कोई मोबाइल एप नहीं है । टीका लगवाने के इच्छुक लोगों को cowin.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना है, किसी एप पर नहीं । प्ले स्टोर पर जो एप है, वह केवल एडमिनिस्ट्रेटर्स के लिए है ।

बता दें कि टीका लगवाने के लिए CoWIN पोर्टल भी एक मात्र विकल्प नहीं है । इसके अलावा आप सीधे अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी.आप 1507 पर कॅाल कर भी ले सकते हैं । साथ ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर दिए गए कोरोना हेल्प डेस्क पर भी आप अपनी वैक्सीनेशन से जुड़ी समस्या के बारे में जानकारी ले सकते है ।

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए इस प्रक्रिया के अनुसार आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । सबसे पहले www.cowin.gov.in के पोर्टल पर जाएं । रजिस्ट्रेशन करते समय अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें । मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा । जिसके बाद आप OTP के जरिए अपना अकाउंट क्रिएट कर सकेंगे । अकाउंट क्रिएट होने के बाद अपना नाम, उम्र, जेंडर, पता दर्ज करें । रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स निर्धारित किए गए है । जिनमें आधार कार्ड, वोटर आईडी (EPIC), फोटो आईडी कार्ड, रोजगार प्रमाण पत्र शामिल हैं । वहीं, 45 से 59 उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को कॉमरेडिटी प्रमाण पत्र भी देना होगा । वैक्सीन कहां लगेगी और किस दिन लगेगी, इसका चुनाव आप स्वयं कर सकते हैं । बता दें कि एक मोबाइल नंबर से 4 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...