1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या कर दी गई है।

किशोरी की लाश रविवार शाम गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद हुई है। बता दें कि किशोरी शुक्रवार को लापता हो गई थी। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि किशोरी के गले पर चोट के निशान मिले हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसके लापता होने के बाद माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। लड़की के माता-पिता ने पुलिस को दिए गए बयान में गांव में किसी भी दुश्मनी की बात से इनकार किया हैं।

मामले की सूचना मिलते ही ASP भी मौके पर पहुंचे, इसके बाद SSP एके सिंह आगे की पूछताछ के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने सबूतों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर जाने के निर्देश दिए। वहीं SP विजय धुल ने गांव में अपराध शाखा और सर्विलांस टीम को भी भेजा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाले पसगवां गांव की निवासी किशोरी की हत्या कर दी गई है।

किशोरी की लाश रविवार शाम गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद हुई है। बता दें कि किशोरी शुक्रवार को लापता हो गई थी। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई है।

शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि किशोरी के गले पर चोट के निशान मिले हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसके लापता होने के बाद माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। लड़की के माता-पिता ने पुलिस को दिए गए बयान में गांव में किसी भी दुश्मनी की बात से इनकार किया है।

मामले की सूचना मिलते ही ASP भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद SSP एके सिंह आगे की पूछताछ के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने सबूतों के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर जाने के निर्देश दिए। वहीं SP विजय धुल ने गांव में अपराध शाखा और सर्विलांस टीम को भी भेजा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...