1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anupam Kher की पत्नी और BJP सांसद Kirron Kher को हुआ ब्लड कैंसर, 1 साल पहले ही…

Anupam Kher की पत्नी और BJP सांसद Kirron Kher को हुआ ब्लड कैंसर, 1 साल पहले ही…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Anupam Kher की पत्नी और BJP सांसद Kirron Kher को हुआ ब्लड कैंसर, 1 साल पहले ही…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

चंडीगढ़ : बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है । बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी सांसद किरण खेर के ब्लड कैंसर हो गया है । बता दें कि उनके शरीर में मल्टीपल माइलोमा डिटेक्ट हुआ है, यह एक तरह का ब्लड कैंसर है । जिसका इलाज किरण मुंबई के एक अस्पताल में करवा रही है ।

किरण खेर के साथी औऱ बीजेपी चंडीगढ़ के मेंबर अरूण सूद ने इस मामले की जानकारी दी । जिसके लिए उन्होंने बुधवार को विशेष रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई । उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जिंदादिल और खुशमिजाज रहने वाली 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल बीमारी का पता चला था । फिलहाल वो इस बीमारी का इलाज करवा रही हैं । जिससे वो रिकवर भी हो रही है ।

सूद ने कहा कि ”पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ के घर में किरण खेर की एक बांह टूट गई थी । जिसके बाद यहां के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में मेडिकल टेस्ट कराने के बाद, उन्हें मल्टीपल मायलोमा का पता चला था । ये बीमारी बाएं हाथ और दाहिने कंधे तक फैल गई थी । इस वजह से इलाज के लिए उन्हे 4 दिसंबर को मुंबई जाना पड़ा था, जहां लगातार उनका इलाज चल रहा हैं ।

सूद ने आगे बताया कि लेटेस्ट टेस्ट में पता चला है कि बीमारी उनके हाथ और कंधे से अब खत्म हो रही है। सूद का कहना है कि, “भले ही वह अपने चार महीने के इलाज के बाद ठीक हो रही है और अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती भी नहीं हैं, लेकिन उन्हें नियमित रूप से ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल जाना पड़ेगा ।”

आपको बता दें कि किरण खेर के मुंबई आकर इलाज कराने के दौरान चंडीगढ़ में विपक्ष ने उन पर खूब सवाल उठाएं थे। जिसके चलते पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस रखकर किरण के स्वास्थ्य के बीमारी के बारे में बताया । सूद की मानें तो पिछले साल दिसंबर तक किरण चंडीगढ़ में ही थीं और उनकी बीमारी को देखते हुए उन्हें बाहर न निकलने के लिए कहा गया था ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...