रिपोर्ट:- मोहम्मद आबिद
कानपुर: प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रदेश में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के दावे कर रही है लेकिन अपराधी शासन और प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं और आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं ।
कानपुर में एक बार फिर कुछ दबंगों ने आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है और एक छात्र का अपहरण कर कार में जबरन बैठाकर ले गए, बता दें कि कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्र को कुछ गुंडों ने अगवा कर लिया। साकेत नगर स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला उज्जवल चौधरी नामक छात्र स्कूल से अपने घर जा रहा था कि तभी कुछ गुंडों ने छात्र उज्जवल चौधरी को जबरन गाड़ी में बैठा लिया।जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित छात्र उज्जवल चौधरी का कहना है की करई के पास रहने वाले साहिल सिंह उस से कई दिनों से रुपए की मांग करता था।लेकिन अभी 15-20 दिनों से वह कई हजारों रुपए मांग रहा था और पैसे देने से मना करने पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
छात्र का कहना है की पैसे देने से मना करने पर साहिल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कार से आया और उज्जवल चौधरी को अपनी कार में जबरन बैठाकर ले गया। जिसके बाद उसको कार के अंदर ही जमकर पीटा और रुपए की मांग करते रहे जिसके बाद पीड़ित छात्र उज्जवल चौधरी को मारने पीटने के बाद जिले के ही बिधनू थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास गाड़ी से फेंक कर चले गए। पूरे मामले में बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।