उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े मां-बेटी के अपहरण की वारदात
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन दहाड़े मां-बेटी के अपहरण की वारदात सामने आई है। अपहरणकर्ताओं ने महिला के मोबाइल से व्हाट्सऐप द्वारा उसके परिवार से फिरौती में 30 लाख रुपए की रकम मांगी है।
सूचना मिलने पर एसीपी सहित कैसरबाग पुलिस सक्रिय हो गई है। अपहरण हुई महिला का मोबाइल ट्रेस कर लगाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पूरा मामला थाना कैसरबाग अंतर्गत नज़ीराबाद रोड स्थित विशाल मार्ट का है। यहां पर खरीदारी करने आई महिला का दिनदहाड़े अपहरण हो गया।
महिला के साथ-साथ 4 साल की मासूम बच्ची का भी अपहरण हुआ है। किडनैप की गई महिला के मोबाइल से व्हाट्सएप द्वारा उसके परिवार से फिरौती की रक़म मांगी जा रही है।
सूचना मिलने पर एसीपी सहित कैसरबाग पुलिस सक्रिय हो गई। अपहरण हुई महिला का मोबाइल ट्रेस कर लगाकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
परिजनों ने मामले की शिकायत कैसरबाग थाने में मां-बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शुरूआती जांच में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमे महिला एक दुकान से निकल कर एक ई-रिक्शा मे बैठते दिख रही है।
हालांकि, ई-रिक्शा में सवार होते समय महिला स्वेच्छा और अकेले ही बैठते दिख रही है, उसकी बेटी साथ नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।