1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट ने दी है।

केरल राजभवन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं, जो पिछले हफ्ते नई दिल्ली में मेरे संपर्क में आए थे कि वे अपनी कोविड जांच करवा लें या एहतियातन आइसोलेशन में रहें।’

राज्यपाल आरिफ से पहले कई वरिष्ठ नेता कोविड की चपेट में आ चुके हैं। मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अभिषेक मनु सिंघवी, पीएल पुनिया, तरूण गोगोई, आरपीएन सिंह तथा पार्टी के कुछ अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

यही नहीं, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित सत्तापक्ष तथा विपक्ष के कई अन्य नेता भी इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

आप को बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 356 नए केस सामने आए हैं, जबकि 577 लोगों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 84,62,080 हो गई है।

देश में अब तक 78,19,886 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि देश में इस समय 5 लाख 16 हजार 632 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 25 हजार 562 हो गई है। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 11,13,209 कोरोना जांच की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...