1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कायमगंज : 8 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलने से अब आधे से अधिक नगर हुआ सील

कायमगंज : 8 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलने से अब आधे से अधिक नगर हुआ सील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कायमगंज : 8 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकलने से अब आधे से अधिक नगर हुआ सील

फर्रुखाबाद जनपद में 14 नये कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आने के बाद कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 180 पहुंच गई है ।

जिसमें से अभी तक 104 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा कोरोना से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है । बाकी 69 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं आज जनपद में निकले 14 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों में 8 मरीज कायमगंज के पाये जाने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन काफी गम्भीर हो गया है ।

कायमगंज में 8 और नये कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के निकलने की रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसपोर्ट चौराहा से रेलवे स्टेशन तक कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर तत्काल ही 14 दिनों तक सभी दुकानें बन्द करबाने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिये ।

निर्देश मिलते ही कायमगंज के पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह गौर एवं प्रभारी निरीक्षक डॉ विनय प्रकाश राय ने भारी संख्या में पुलिस बल के पैदल भ्रमण कर 14 दिनों तक दुकानें बन्द रखने के निर्देश देते हुए ट्रांसपोर्ट चौराहा से रेलवे स्टेशन तक की सभी दुकानें बन्द करबा दी हैं ।

वैसे भी कायमगंज में इससे पहले विभिन्न मोहल्लों में कई कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के निकलने के उपरांत से कायमगंज के मुख्य बाजार सहित कई मोहल्लों को प्रशासन द्वारा कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर सील किया जा चुका है .

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...