1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

कासगंज: हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

कासगंज : लॉकडाउन थ्री में जिले के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इन क्षेत्रों में आवागमन भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान किया है।

कासगंज में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद में हॉट स्पॉट क्षेत्र बनाए गए थे। यहां पर लॉकडाउन थ्री में कोई भी छूट नहीं मिल सकेगी। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी है। वहीं बैरियरों पर सख्ती कर दी है, ताकि इन क्षेत्रों में से कोई भी बाहर न निकले। हॉट स्पॉट क्षेत्रों को निरंतर सैनिटाइज कराया जा रहा है। डीएम सीपी सिंह ने कहा है कि इन क्षेत्रों में सब्जी, फल, दवाई एवं परचून के सामान के साथ में खाद्यान्न की आपूíत घरों पर की जाएगी। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले घरों पर रहें तथा बाहर न निकलें। हैंडवॉश का प्रयोग करें तथा स्वच्छता बनाए रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...