जहां एक ओर कोरोना जैसी भयावह वैश्विक बीमारी से दूनिया जूझ रही है, तो वहीं दूसरी ओर प्रचंड गर्मी से जनजीवन पूरी तरह से व्याकुल हो रहा है।
ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी पुलिस कर्मियों को है, जो अपनी जान जोखिम में डाल जनसेवा में लगे हुए हैं।
इसी को लेकर सदर कोतवाल दिनेश कुमार ने डयूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को ग्लूकॉन डी के पैकिट वितरण कर गर्मी से निजात दिलाई।
उन्होंने बताया कि प्रचंड गर्मी में लगातार पुलिस कर्मी कर्तव्य निष्ठा और लाँकडाउन का पालन कर रहे हैं।
इनके लगातार ग्लूकॉन डी के पैकिट और ठंडे पदार्थ वितरण किये जायेंगे ताकि इस गर्मी में इनको पानी की पूर्ति होती रही और डायरिया जैसी बीमारी से बचाया जाया जा सके।