1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज : बाइक खड़ी करने की मना करने पर ईंट भट्टा मालिक को मारी गोली, पढ़े

कासगंज : बाइक खड़ी करने की मना करने पर ईंट भट्टा मालिक को मारी गोली, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज : बाइक खड़ी करने की मना करने पर ईंट भट्टा मालिक को मारी गोली, पढ़े

कासगंज जनपद में कानून व्यवस्था का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया है। यही कारण है कि बाइक खड़ी करने की मना करने पर दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने पहले ईंट भटटा मालिक और उसके मजदूर के साथ मारपीट कर दी। बाद में उसको जान से मारने की नियत से गोली मार कर घायल कर दिया।

बता दें की मामला कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के नगला बलदेव का है, बताया जाता है कि सहाबर कोतवाली के गांव अवंतीबाई के रहने बाले रामभान का क्षेत्र के ही नगला बलदेब पर भट्टा है।

आरोप है कि बीती देर रात जब रामभान अपने भट्टे पर मौजूद था, तभी बलदेव नगला के राजपाल अपने चार अज्ञात साथियों के साथ भट्टे पर पहुंच गया, और भट्टे मजदूरों से बदतमीजी करने लगे।

जब बलदेब ने मना किया तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे एक गोली भट्टा चालक राम भान एवं मजदूर श्री राम को जा लगी जिससे दोनों घायल हो गए।

गोलीकांड की सूचना मिलते ही एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा मय पुलिस मौके पर पहुँच गए और मामले की जानकारी की। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...