1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी पर करण पटेल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात पढ़ें

भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी पर करण पटेल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारती सिंह और हर्ष की गिरफ्तारी पर करण पटेल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात पढ़ें

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। भारती की गिरफ्तारी से कई लोगों को झटका लगा है। अब भारती के गिरफ्तार होने वाले मामले पर करण पटेल का रिएक्शन सामने आया है। करण पटेल और भारती शो खतरों के खिलाड़ी में साथ काम कर चुके हैं। तो जब करण से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि भारती अपनी लाइफ में क्या करती हैं। दोनों सिर्फ एक ही शो में काम कर चुके हैं।

करण ने कहा, ‘हमने सिर्फ एक रिएलिटी शो में काम किया है। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता। यह उनका पर्सनल बिजनेस है। मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं कि वह अपनी लाइफ में क्या करती हैं। मैं इस बारे में और कमेंट नहीं करना चाहता। मुझे नहीं लगता कि इससे आप टीवी इंडस्ट्री को टारगेट करेंगे।’

बता दें कि भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों की जमानत पर सुनवाई सोमवार को होगी। भारती और हर्ष को गिरफ्तार करने के बाद एनसीबी ने दोनों को मुंबई की एक अदालत में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले, जांच एजेंसी ने दोनों का मेडिकल भी करवाया था। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने बॉलीवुड जगत में कथित ड्रग्स के सेवन की जांच के सिलसिले में भारती सिंह के घर और दफ्तर की तलाशी ली और इस दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...