गैंगस्टर विकास दुबे को आख़िरकार पुलिस ने पकड़ लिया है और इसी के साथ सात दिन से जारी आँख मिचौली का खेल अब खत्म हो गया है।
महाकाल के दर्शन करने जा रहा था विकास और उसे वही पुलिस ने पकड़ लिया। विकास पर कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या करने का आरोप है।
इससे पहले कुख्यात विकास दुबे का सबसे करीबी साथी प्रभात को फरीदाबाद से अरेस्ट करने के बाद कानपुर पुलिस ट्रांजिस्ट रिमांड पर कानपुर ल रही थी।
पनकी के पास पुलिस की गाड़ी पंक्चर होने के बाद प्रभात पुलिस कर्मी की पिस्टल लेकर भागा एयर फायरिंग की। जवाबी करवाई में प्रभात को पुलिस ने मार गिराया।
इस ऑपरेशन में पुलिस के 2 जवान भी घायल हुये है। एनकाउंटर की जानकारी पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।