कानपुर – नारी शक्ति, सम्मान और संरक्षण के विषय पर जिला प्रशासन की ओर से केडीए के अटल सभागार में कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी के मद्देनजर सावधानियों पर चर्चा किया गया।
वहीं अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त राज शेखर ने अतिथि के रूप में आईं आशा बहुओं और आंगनवाड़ी कार्यकार्तियों को कोरोना की भयावता से रूबरू करवाते हुए उसी गंभीरता से सावधानी अपनाने और जारूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक तिवारी, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, सीडीओ डॉ महेंद्र कुमार, सीएमओ अनिल मिश्रा आदि ने अतिथि के रूप में आईं सभी महिलाओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।