{ उपेंद्र की रिपोर्ट }
कानपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जिनको देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है.निगरानी के लिए यहां पर लगातार ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं।
ड्रोन के जरिए यहां की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.साथ ही साथ पुलिस भी इन इलाकों में लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है.
उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे, कानपुर में कुल 167 मरीज हो चुके है।