1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर : हाथरस काण्ड में अभद्र व्यवहार करने वाले डीएम के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रदर्शन

कानपुर : हाथरस काण्ड में अभद्र व्यवहार करने वाले डीएम के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रदर्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर : हाथरस काण्ड में अभद्र व्यवहार करने वाले डीएम के खिलाफ सड़कों पर हो रहा प्रदर्शन

हाथरस काण्ड के दूसरे और सबसे अधिक दुर्व्यवहार करने वाले डीएम प्रवीण कुमार के खिलाफ गुस्सा भड़कता चला जा रहा है। जहां एक तरफ आईपीएस अधिकारियों की लॉबी ने जंग छेड़ रखी है वहीं पत्रकार जगत भी सड़कों पर उतर आया है।

जिसके चलते कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए पत्रकारों ने हाथरस डीएम प्रवीण कुमार के पुतले को आग के हवालें किया।

पत्रकारों का आरोप है कि एक संवैधानिक पद पर बैठे जिलाधिकारी का व्यवहार इस तरह का नही होना चाहिए जिसमें उन्होंने एक बेटी के साथ किये गए शर्मसार वाली वारदात का सवाल पूछ रहे पत्रकारों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

 

जिसकों लेकर पत्रकारों ने प्रेस क्लब से निकलते हुए शिक्षक पार्क पर नारेबाजी की और परेड चौराहे पर प्रवीण कुमार की फोटो लगे पुतले को आग के हवालें कर दिया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल तैनात था जिसमे एक बात और देखने को मिल रही थी कि खुद पुलिस विभाग के अधिकारी डीएम के पुतले को जलाने में अपनी खामोशी को बनाये रखे थे।

वहीं मौकें पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने प्रेस क्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित से ज्ञापन लेकर सरकार तक पहुँचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के बाद प्रेस क्लब के महामंत्री कुशाग्र पांडेय ने कहा कि हाथरस के डीएम को टेकाल प्रभाव से हटाकर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...