1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर देहात : दलित महिलाओं ने अपराधों में रोकथाम और महिलाओं के बच्चियों की सुरक्षा किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया

कानपुर देहात : दलित महिलाओं ने अपराधों में रोकथाम और महिलाओं के बच्चियों की सुरक्षा किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर देहात : दलित महिलाओं ने अपराधों में रोकथाम और महिलाओं के बच्चियों की सुरक्षा किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया

यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ आए दिन घटित हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आज कानपुर देहात के जिला मुख्यालय में दलित महिलाओं ने अपराधों में रोकथाम और महिलाओं के साथ-साथ बच्चियों की सुरक्षा किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया।

साथ ही प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद महिलाओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

वहीं प्रदर्शन कर रही महिलाओं की माने तो प्रदेश में आये दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है वहीं सरकार इसकी रोकथाम में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

 

यह आपराधिक घटनाएं केवल दलित महिलाओं और बच्चियों के साथ ही नहीं अन्य समुदाय की महिलाओं और बच्चियों के साथ भी घटित हो रही है।

अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही न होने से महिलाएं और बच्चियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

परिवार के लोग भी अब घटना को देखते हुए बाहर निकलने से मना कर रहे है। घर के बाहर निकलने में अब डर लगने की बात प्रदर्शन कर रही महिलाओं और बच्चियों ने की।

वहीं प्रदर्शन कर रही महिलाओं और बच्चियों ने इन आपराधिक घटना की रोकथाम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। प्रदर्शनकारी महिलाओं और बच्चियों ने 5 सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...