घाटमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है जो 16 अक्टूबर तक चलेगी।
कलेक्ट्रेट स्थित ACM-2 के न्यायालय में पर्चा दाखिल किया जाएगा। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चेतना चौराहा व सरसैया घाट चौराहे के पास बैरिकेडिंग की गई है। नामांकन कक्ष में उम्मीदवार व उनके दो सहयोगियों को ही प्रवेश मिलेगा।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण के निधन से रिक्त हुई घाटमपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
नामांकन की प्रक्रिया 11:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी। नामांकन कक्ष में जो लोग 3:00 बजे से पहले प्रवेश कर जाएंगे उन्हें ही पर्चा भरने का मौका मिलेगा।
वैसे तो नामांकन शुल्क ₹10000 है लेकिन यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है ऐसे में यहां उम्मीदवार को सिर्फ ₹5000 ही जमा करना होगा।।
नामांकन कक्ष के बाहर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर पानी और साबुन की उपलब्धता रहेगी।
रिटर्निंग अफसर व सहायक रिटर्निंग अफसर फील्ड लगाकर बैठेंगे और एक साथ कई उम्मीदवार कक्ष में प्रवेश नहीं कर सकते।