1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज : एक गरीब महिला ने थाने के अंदर न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी

कन्नौज : एक गरीब महिला ने थाने के अंदर न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज : एक गरीब महिला ने थाने के अंदर न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी

कन्नौज जिले के सौरिख थाने में एक गरीब महिला ने थाने के अंदर न्याय न मिलने पर थाने के बाहर आत्महत्या करने की धमकी दी है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि गाव के दबंग प्रधान ने प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे।

आवास न मिलने पर जब उसने प्रधान से पैसे वापस देने की बात कही तो प्रधान ने उसको जमकर धमकाया और अपने साथियों से उसके साथ क्षेड़छाड़ मारपीट व कपड़े फड़वा दिए।

पीड़ित महिला ने जब स्थानीय चौकी पर दरोगा से इसकी शिकायत की तो दरोगा ने कार्यवाही न कर उल्टा समझौते का दबाव बनाया।

पीड़ित महिला को जब न्याय न मिला तो वह थाने में न्याय के लिए घंटो बैठी रोटी रही।

पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने कहा कि पुलिस आरोपी ग्राम प्रधान की मदद कर रही है वह उसकी कुछ नही सुन रही है।

घटना सौरिख थाने के कर्री गाव की है यहां पीड़िता पिंकी तिवारी अपने कच्चे मकान में 3 छोटी बेटियां व पति के साथ मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रही थी।

कच्चा घर होने पर 3 साल पहले उसने प्रधान से प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे।

पीड़िता ने बताया कि पैसे भी ले लिए आवास भी नही मिला। कोरोना से हुए लॉक डाउन में घर का खर्चा चलाने के लिए उसने प्रधान से पैसा मांगा तो प्रधान ने उसको पैसा देने से मना कर दिया।

प्रधान ने पीड़ित को बहुत धमकाया और अपने साथियों से महिला की जमकर पिटवाई भी कराई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...