1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा के कांजी वड़ा वाले बाबा सोशल मीडिया पर वायरल, ठेले पर पहुंचे DM ने की ये अपील

आगरा के कांजी वड़ा वाले बाबा सोशल मीडिया पर वायरल, ठेले पर पहुंचे DM ने की ये अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा के कांजी वड़ा वाले बाबा सोशल मीडिया पर वायरल, ठेले पर पहुंचे DM ने की ये अपील

दिल्ली के ‘बाबा का ढाबा’ के बाद अब आगरा के कांजी बड़े वाले बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर यहां भी बड़ी तादाद में लोग उनकी मदद के लिए पहुंच रहे हैं। कांजी बड़े वाले बाबा इतने फेमस हैं गए कि दूर-दूर से कस्टमर उनकी दुकान का पता पूछकर आने लगे हैं। खुद आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह भी बाबा के ठेले पर आए।

आपको बता दें कि वीडियो में एक बुजुर्ग को कांजी बड़े बेचते दिखाया गया है, जो एक पुराने ठेले पर कांजी बड़ा बेच रहे हैं। वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और सभी से चाचा की मदद करने का आग्रह किया हैं।

संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक के पास गांधी आश्रम के बाहर धार्मिक किताबें बेचने वाले दिव्यांग बाबा भी अब फेमस होने लगे है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब इनके पास भी आम लोगों से लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक लोग आने लगे हैं।

आगरा डीएम भी पहुंचे और मदद का हाथ बढ़ाया। डीएम ने बाबा से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और 500 रुपये देकर सारे बड़े खरीद लिए।

इस दौरान डीएम प्रभु नारायण सिंह ने पूरी मदद के निर्देश दिए और आगरा के लोगों से बाबा के कांजी बड़े खरीदने की अपील भी की, उनकी अपील का असर दिखने भी लगा है, लोग बाबा की दुकान ढूढ़ने लगे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...