{ अनुज की रिपोर्ट }
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने वकील के जरिए अपने बयान दर्ज कराए हैं। कनिका कपूर ने महानगर अपार्टमेंट आवास पर बुधवार दोपहर पुलिस को वकील के जरिए अपने बयान दर्ज कराए हैं।
उनके बयान में में कनिका कपूर ने खुद को निर्दोष बताया हैं।
कनिका ने बयान में कहा 10 मार्च को वह यूके से आई और 18 मार्च को यूके से आने वालों के लिए क्वारैंटाइन में जाने की एडवाइजरी जारी हुई थी, इसलिए वह निर्दोष हैं।
मेरे संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में मैं शरीक हुई।
एसीपी कृष्णानगर दीपक कुमार सिंह का कहना हैं ki कनिका कपूर का बयान दर्ज किया। कनिका को दी गई नोटिस में 30 अप्रैल 11 बजे तक बयान दर्ज कराने का समय दिया गया था।