1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कंगना रनौत और रंगोली की पेशी, मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, पढ़ें

कंगना रनौत और रंगोली की पेशी, मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना रनौत और रंगोली की पेशी, मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन, पढ़ें

एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने नया नोटिस जारी किया है। उन्हें बांद्रा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होना है। कंगना को 23 नवंबर को और रंगोली को 24 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

इससे पहले भी दो बार उन्हें समन भेजा जा चुका है। एक का उन्होंने ये कहते हुए जवाब दिया कि उनके घर में शादी  है और दूसरे समन का उन्होंने जवाब नहीं दिया।

बांद्रा कोर्ट ने कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद की शिकायत के बाद में कंगना और उनकी बहन के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। यह शिकायत आईपीसी की धारा 295(a) 153 (a) और 124(a) के तहत दर्ज हुई थी।

FIR के मुताबिक, कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट्स के जरिए धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। उन पर आरोप है कि कंगना ने बॉलीवुड के हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा की है।

कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि कंगना रनौत लगातार बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, हर जगह वह बॉलीवुड के खिलाफ बोल रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...