बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस सभा में उन्होंने एनडीए के ना सिर्फ काम गिनवाएं बल्कि पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ भी की। कोरोना काल में सीएम नितीश के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और आने वाले चुनाव में उन्हें ही जिताने की अपील भी की।
पहले चुनाव जाति और मजहब के आधार पर होते थे।
जब से नरेन्द्र मोदी जी भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री बनके आए तबसे भारत की राजनीति की चाल, चरित्र और संस्कृति बदल गई।
अब जो भी नेता आता है अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है।
– श्री @JPNadda pic.twitter.com/IZe0uWhgbL
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
इस सभा में उनके निशाने पर लालू यादव की पार्टी आरजेडी रही। उन्होंने कहा, पहले चुनाव जाति और मजहब के आधार पर होते थे। जब से नरेन्द्र मोदी जी भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री बनके आए तबसे भारत की राजनीति की चाल, चरित्र और संस्कृति बदल गई। अब जो भी नेता आता है अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है।
लॉकडाउन के समय भारत में सिर्फ एक कोरोना टेस्टिंग लेबोरेटरी थी आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत में 1,650 टेस्टिंग लेबोरेटरी हैं।
पहले प्रतिदिन 1,500 कोरोना के टेस्ट किए जाते थें और आज 15 लाख प्रतिदिन टेस्टिंग कैपेसिटी पहुंच गई है।
– श्री @JPNadda
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
उन्होंने कहा, लॉकडाउन के समय भारत में सिर्फ एक कोरोना टेस्टिंग लेबोरेटरी थी आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत में 1,650 टेस्टिंग लेबोरेटरी हैं। पहले प्रतिदिन 1,500 कोरोना के टेस्ट किए जाते थें और आज 15 लाख प्रतिदिन टेस्टिंग कैपेसिटी पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये देकर मार्च से लेकर छठ और दीवाली तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त दी गई है।
किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.56 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए हैं।
– श्री @JPNadda
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये देकर मार्च से लेकर छठ और दीवाली तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त दी गई है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.56 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए हैं।
आप बताइए-
लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है?
लूटराज रखना है या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए?
बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए?
आपको बिहार का विकास करना है तो NDA को जिताना है।
– श्री @JPNadda pic.twitter.com/Zgi2nKiLxD
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
उन्होंने जनता से पूछते हुए कहा, लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है? लूटराज रखना है या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? आपको बिहार का विकास करना है तो NDA को जिताना है।
बेगूसराय में आज से 15 साल पहले स्ट्राइक के बिना कुछ नहीं होता।
आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है।मैं आश्वस्त करता हूं कि ये मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड क्लास होगा। इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है।
– श्री @JPNadda
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
विकास कार्य गिनाते हुए उन्होंने कहा, बेगूसराय में आज से 15 साल पहले स्ट्राइक के बिना कुछ नहीं होता। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मैं आश्वस्त करता हूं कि ये मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड क्लास होगा। इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है।
तेजस्वी यादव जी से मैं कहना चाहता हूं कि उनके माता-पिता दोनों यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं, आज अपने पोस्टर से उनका चेहरा क्यों हटा दिया। अगर चेहरा हटाया तो बिहार की जनता से वो मांफी क्यों नहीं मांग रहे हैं?: श्री @JPNadda
— BJP (@BJP4India) October 30, 2020
उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव जी से मैं कहना चाहता हूं कि उनके माता-पिता दोनों यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं, आज अपने पोस्टर से उनका चेहरा क्यों हटा दिया। अगर चेहरा हटाया तो बिहार की जनता से वो मांफी क्यों नहीं मांग रहे हैं ?