बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण का प्रचार आखिरी दौर में है और इस दौरान बीजेपी प्रेजिडेंट जेपी नड्डा लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे है। दरभंगा में रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर पर सवाल करने वालो को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा की अगर सीता माता की जन्मभूमि पर राम मंदिर की बात नहीं होगी तो कहां होगी ?
बीजेपी अध्यक्ष ने अपनी सभा में कहा कि जब भारत में कोरोना वायरस आया और लॉकडाउन लगा तो देश में टेस्ट के लिए सिर्फ एक ही लैब थी. लेकिन आज हम देश में रोज करीब 15 लाख टेस्ट कर पा रहे हैं।
ये चुनाव सिर्फ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का ही नहीं है, ये चुनाव बिहार के भविष्य का है।
हमें तय करना है कि हमें राज्य को किस ओर ले जाना है।
एक तरफ विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं, जिन्होंने बिहार को विनाश की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
– श्री @JPNadda pic.twitter.com/FmOQjmjEYG
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
उन्होंने कहा, ये चुनाव सिर्फ एनडीए प्रत्याशी को जिताने का ही नहीं है, ये चुनाव बिहार के भविष्य का है। हमें तय करना है कि हमें राज्य को किस ओर ले जाना है। एक तरफ विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी ओर वो लोग हैं, जिन्होंने बिहार को विनाश की ओर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
नरेन्द्र मोदी जी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है, अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं।
आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लालू जी के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा?
– श्री @JPNadda
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
उन्होंने कहा, नरेन्द्र मोदी जी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है, अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं। आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लालू जी के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा ?
देश का 80% मखाना बिहार में होता है और उसमें से भी 90% मिथिलांचल के 6 जिलों में होता है।
इसकी फैक्टरी लगेगी और इसकी ब्रैंडिंग होगी।
उसके बाद मिथिला नौकरी नहीं मांगेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा।
– श्री @JPNadda pic.twitter.com/HGoyTKaEKz
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
उन्होंने बोला, देश का 80% मखाना बिहार में होता है और उसमें से भी 90% मिथिलांचल के 6 जिलों में होता है। इसकी फैक्टरी लगेगी और इसकी ब्रैंडिंग होगी। उसके बाद मिथिला नौकरी नहीं मांगेगा बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा।
कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो?
सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे, तो कहां करेंगे।
मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया।
अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। pic.twitter.com/6Z2prPlvAF
— BJP (@BJP4India) November 5, 2020
वो बोले, कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे, तो कहां करेंगे। मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया। अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है।