1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जीतन राम मांझी ने रामविलास पासवान की मौत पर उठाए सवाल, पढ़े

जीतन राम मांझी ने रामविलास पासवान की मौत पर उठाए सवाल, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जीतन राम मांझी ने रामविलास पासवान की मौत पर उठाए सवाल, पढ़े

बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मौत पर भी राजनीति जारी है। बिहार के पूर्व पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने बहुत बड़ा बयान दिया है।

मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्‍दुस्‍तानी आवाम मोचो ने रामविलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है. पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

रामविलास पासवान के देहांत पर जीतनराम मांझी ने सवाल उठाए हैं। रामबिलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए जीतनराम मांझी पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

जीतन राम मांझी ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से सभी को दुख है, पर चिराग पासवान खुश हैं। केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद रामविलास पासवान का मेडिकल बुलेटिन क्यों नहीं जारी किया गया। दानिश ने पूछा कि आखिर कौन है जो मेडिकल बुलेटिन जारी करने से रोकता था। इन सारी बातों की जांच होनी चाहिए।

अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मांझी को पासवान की मौत में किसी राजनीतिक कनेक्शन की बू आ रही है। जीतनराम मांझी ने कहा रामविलास पासवान के निधन में चिराग की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए।

पूरा देश जानना चाहता है कि आख़िर कौन से राज को चिराग पासवान सामने आने से छिपा रहें हैं। जीतनराम मांझी के इन आरोपों पर चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है। चिराग ने कहा कि मांझी जी पहले स्पष्ट करें कि जब पापा अस्पताल में थे तो क्या उनका फ़ोन नहीं आया था, क्या उनसे मेरी बात नहीं हुई थी।

चिराग ने कहा कि मांझी जी को मैंने नहीं बताया था कि पापा की तबियत काफ़ी ख़राब है। अब वो लोग इसपर सियासत कर रहे हैं। इसके अलावा जीतनराम मांझी ने बिहार चुनाव से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी बात रखी।

मांझी ने नीतीश के सामने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को कोई चुनौती मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी से साथ खड़े वो लोग हैं जो चोरी चकारी, लूट रेप की घटनाओं में लिप्त हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...