मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से नवाजे जाने का निर्णय हुआ है।
आपको बता दे कि यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय है। इससे पहले आज तक किसी भारतीय को यह पुरुस्कार नहीं मिला था।
यह पुरस्कार विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस के नाम पर दिया जाता है और साल 2003 से यह दिया जा रहा है।
उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शबाना आज़मी ने भी ट्वीट कर अपनी ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, बधाई हो जावेद अख़्तर। अपने हीरो से अवॉर्ड पाना सबसे बड़ी बात होती है।
शबाना के अलावा सिनेमा जगत के कई लोगों ने उन्हें ट्वीट करते हुए बधाई दी है। दिया ने लिखा कि जावेद अख्तर को बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया।
इसके अलावा अनिल कपूर ने बधाई देते हुए लिखा, प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड आपके लिए अतिरिक्त विशेष होना चाहिए ! यह वास्तव में एक अविश्वसनीय सम्मान है! बधाई हो।