1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. जापान: Corona Virus के डर से क्रूज में सवार 3,700 यात्री कैद

जापान: Corona Virus के डर से क्रूज में सवार 3,700 यात्री कैद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जापान: Corona Virus के डर से क्रूज में सवार 3,700 यात्री कैद

जापान ने एक क्रूज को कोरोना वायरस के डर से बंदरगाह पर ही छोड़ दिया है। इसमें 2500 यात्री और एक हजार क्रू मेंबर हैं। क्रूज में हॉन्गकॉन्ग का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमति पाया गया था। इसके बाद अफसरों ने जहाज को बंदरगाह पर ही अलग रखने का फैसला लिया। संक्रमण को रोकने के लिए ऐहतियातन इन सभी को शिप में अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

जापान सरकार के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, डॉक्टरों को शिप में यात्रियों की जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने लोग संक्रमित हैं। इसके बाद ही शिप को खाली कराया जा सकेगा।

कहा जा रहा है कि, हॉन्गकॉन्ग से 25 जनवरी को शिप में सवार हुए एक 80 साल के यात्री की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। ऐसे में बाकी यात्रियों पर भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है। जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 20 मामले सामने आ चुके हैं। चीन में इस वायरस से 425 लोगों की जान जा चुकी है और 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...