1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर: गंदी फिल्में देखने के लिए होता है इंटरनेट का इस्तेमाल-वीके सारस्वत

जम्मू-कश्मीर: गंदी फिल्में देखने के लिए होता है इंटरनेट का इस्तेमाल-वीके सारस्वत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जम्मू-कश्मीर: गंदी फिल्में देखने के लिए होता है इंटरनेट का इस्तेमाल-वीके सारस्वत

नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने एक संस्थान के सालाना दीक्षांत समारोह में जम्मू- कश्मीर में इंटरनेट बैन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जम्मू में इंटरनेट बैन को सही ठहराया है और कहा कि इंटरनेट बैन का कोई खास असर नहीं पड़ा। क्योंकि इंटनेट पर केवल गंदी फिल्म देखने के आलाव कुछ नहीं होता था।

वीके सारस्वत ने कहा जम्मू- कश्मीर में स्थिरता लाने के लिए हमें पता है क्या करना चाहिए। साथ ही कहा इंटरनेट पर बैन किसी खास वजह से ही लगाया गया है। क्योंकि कुछ असमाजिक तत्व इन माध्यमों द्वारा कई संवेदनशील जानकारी को लिंक कर सकते है और इससे शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।

इसके आलाव वीके सारस्वत ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता कश्मीर क्यों जाना चाह रहे हैं। कश्मीर जाकर वे दिल्ली की तरह प्रदर्शन भड़काना चाह रहे हैं। वे सोशल मीडिया की मदद से विरोध प्रदर्शन को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट बंद है तो वहां क्या फर्क पड़ता है। और वैसे भी वहां इंटरनेट पर गंदी फिल्में देखने के अलावा कुछ नहीं करते हैं आप?

बता दें कि गत वर्ष पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने के साथ ही केंद्र सरकार ने वहां इंटरनेट के साथ मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी। एक दिन पहले शनिवार को ही घाटी में सभी लोकल प्रीपेड मोबाइल सेवाओं की बहाली की गई है। वहां प्रीपेड कॉल, SMS और 2G इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...