1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन : रेड जॉन एरिया में डीएम और एसपी ने दिखाई सख्ती

जालौन : रेड जॉन एरिया में डीएम और एसपी ने दिखाई सख्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जालौन : रेड जॉन एरिया में डीएम और एसपी ने दिखाई सख्ती

{जालौन से वरुण गुप्ता की रिपोर्ट}

उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में उरई नगर को जनपद के डी एम डॉ0 मन्नान अख्तर ने सीज कर दिया है। इसके बावजूद भी कई मेडिकल स्टोर अपनी दुकानों को निरंतर खोले हुए थे। आज इसी क्रम में डी एम डॉ0 मन्नान अख्तर एवं एस पी डॉ सतीश कुमार के द्वारा जनपद के उरई नगर मे कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा जिसमें कई मेडिकल स्टोर खुले हुए पाए गए।

अंबेडकर चौराहे से लेकर भगत सिंह चौराहा (मच्छर चौराहा) तक कई मेडिकल स्टोरों पर डी एम डॉ0 मन्नान अख्तर एवं एस पी डॉ सतीश कुमार ने मारा छापा। डी एम और एसपी के तेवर देखते कई लोग अपने मेडिकल स्टोर खुले छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद डीएम और एसपी जमकर लताड़ लगाते हुए नजर आए। कई दुकानों और मेडिकल स्टोरों पर दे सकते है मुकदमा लिखने के आदेश।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...