1. हिन्दी समाचार
  2. Jabalpur
  3. जबलपुर: अंडर-18 एशिया कप में सिद्धार्थ बेन के स्वर्ण पदक पर समाज में खुशी की लहर

जबलपुर: अंडर-18 एशिया कप में सिद्धार्थ बेन के स्वर्ण पदक पर समाज में खुशी की लहर

जबलपुर के सिद्धार्थ बेन ने अंडर-18 एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर शहर और समाज का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर बेन समाज ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

By: Nivedita 
Updated:
जबलपुर: अंडर-18 एशिया कप में सिद्धार्थ बेन के स्वर्ण पदक पर समाज में खुशी की लहर

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से पूरे देश में गर्व का माहौल है।

जबलपुर के खिलाड़ी ने बढ़ाया मान

जबलपुर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सिद्धार्थ बेन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतकर शहर और अपने समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से संस्कारधानी जबलपुर गौरवान्वित हुआ है।

 

जबलपुर: अंडर-18 एशिया कप में सिद्धार्थ बेन के स्वर्ण पदक पर समाज में खुशी की लहर

बेन समाज ने दी बधाई और शुभकामनाएं

काया कल्याण युवा बेन समाज, जबलपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिद्धार्थ बेन को हार्दिक बधाई दी। समाज ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

समाज के सदस्यों ने कहा कि सिद्धार्थ की मेहनत, अनुशासन और लगन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

 

ad

उज्ज्वल भविष्य की कामना

समाज ने सिद्धार्थ बेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहें।

 

रिपोर्ट: दिनेश चौधरी, जबलपुर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...