1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक किसान को पराली जलाना बेहद ही महंगा पड़ गया, पढ़िए क्या है पूरा मामला

एक किसान को पराली जलाना बेहद ही महंगा पड़ गया, पढ़िए क्या है पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक किसान को पराली जलाना बेहद ही महंगा पड़ गया, पढ़िए क्या है पूरा मामला

जनपद पीलीभीत के थाना अमरिया क्षेत्र के गांव कटैया  पंडरी में एक किसान को पराली जलाना बेहद ही महंगा पड़ गया, अमरिया तहसील क्षेत्र के रहने वाले किसान रंजीत सिंह ने अपने खेत में फसल की पराली जलाई थी।

जिसको लेकर जिला प्रशासन की पराली प्रबंधन समिति के कंट्रोल रूम से सेटेलाइट के द्वारा पराली जलाने को ट्रैक किया गया, जिसके आधार पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान रंजीत सिंह पर तत्काल प्रभाव से एफआइआर के आदेश दिए।

 

साथ ही पराली जलाने पर जुर्माना लगाया, इतना ही नहीं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किसान के चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया,और ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया और सभी सरकारी योजनाओं से वंचित करने के भी आदेश दे दिए।

वही सपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा ने किसान के ऊपर की गई कार्यवाही से मौजूदा सरकार की कड़ी आलोचना की और कहा आने वाले समय में यही किसान सीएम योगी को जमीन पर लाने का काम करेंगे।

इसके साथ ही जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पराली प्रबंधन समिति में लगी ड्यूटी में तैनात लेखपाल,सचिव और किसान सहायक को लापरवाही के चलते  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

इतना ही नहीं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अमरिया तहसील के तहसीलदार व आमरिया के थाना अध्यक्ष को भी लिखित चेतावनी दी,साथ ही बिरहनी चौकी इंचार्ज व बीट सिपाही सिपाही के निलंबन को लेकर एसपी जयप्रकाश यादव को भी निलंबन की संस्तुति भेजी है।

जनपद में प्रदूषण को विशेष ध्यान देते हुए पराली जलाने की रोकथाम को लेकर कलेक्ट्रेट के विकास भवन में पराली जलाने को रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके द्वारा पूरे जनपद में पराली जलाने पर सेटेलाइट के माध्यम से ट्रैक करने के लिए बनाया गया है जिससे किसी भी तरह से कोई किसान पराली ना जला सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...