1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अफवाह है आजम खान के मौत की खबर, निमोनिया बढ़ने के बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, SP नेता रामगोपाल ने कही ये बात

अफवाह है आजम खान के मौत की खबर, निमोनिया बढ़ने के बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, SP नेता रामगोपाल ने कही ये बात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अफवाह है आजम खान के मौत की खबर, निमोनिया बढ़ने के बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, SP नेता रामगोपाल ने कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। कोरोना महामारी की चपेट में समाजवादी पार्ची के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान भी आ गये हैं। आजम खान सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित हो गये थे।

कुछ दिन जेल में ही उनको आइसोलेशन में रखा गया था, हालात बिगड़ने के बाद उनको मेदांता आस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। आजम खान का मंगलवार को निमोनिया बढ़ गया, जिसके बाद उन्हे नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (NIV) सपोर्ट पर रखा गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाए गए आजम खान को सोमवार तबीयत बिगड़ने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।

जबकि बात करें उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की तो उनकी तबीयत स्थिर। मंगलवार शाम को ही समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने आजम खान की सेहत को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘बद्दुआएं’ दे डालीं।

उन्होने ट्वीट कर कहा कि, ‘यूपी में निकृष्टतम शासकों का राज्य है। जिस तरह से आजम साहब को अकारण जेल में रखकर इलाज तक की अनुमति नहीं दी गई वह नीचता की पराकाष्ठा है। ऐसे लोग नरक गामी होंगे ये मेरे जैसे लाखों लोगों की बद्दुआएं हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि मंगलवार को आजम खान की मौत की अफवाह शाम तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद मेदांता अस्‍पताल ने खारिज किया। अस्‍पताल की ओर से कहा गया कि आजम खान अभी ICU में एडमिट हैं और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डायरेक्टर राकेश कपूर के मुताबिक आजम खान का निमोनिया थोड़ा बढ़ा होने के कारण एनआईवी सपोर्ट पर रखा गया है। 2 से 3 दिन थोड़े क्रिटिकल हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।’

स्श्ति बिगड़ने के बाद 9 मई को रात नौ बजे आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला में 30 अप्रैल को आरटी पीसीआर जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दो मई को प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए आजम खान को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी लेकिन उन्होंने सीतापुर जेल से बाहर जाने से इनकार कर दिया था।

आपको बता दें कि जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला जेल सीतापुर में बंद हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...