1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ईशा अंबानी के ससुर ने गिफ्ट किया था कई सौ करोड़ का बंगला, देखें ईशा के आलीशन महल की तस्वीर

ईशा अंबानी के ससुर ने गिफ्ट किया था कई सौ करोड़ का बंगला, देखें ईशा के आलीशन महल की तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ईशा अंबानी के ससुर ने गिफ्ट किया था कई सौ करोड़ का बंगला, देखें ईशा के आलीशन महल की तस्वीर

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को अमीरी में टक्कर दे पाना तो नामुमकिन जैसा लगता है। मुकेश अंबानी जहां दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार है वहीं उनका घर भी दुनिया के सबसे महंगे घर में शामिल है। अंबानी के घर एंटीलिया की कीमत करीब 12912 करोड़ रुपये हैं।

अब जब पिता इतना अमीर हो तो बेटी को तो आलीशान घर में रखेंगे ही। तो बात करें मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर की तो ईशा का घर मुंबई के वर्ली में लगभग 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है, जिसका नाम गुलिटा है।

लेकिन ईशा को ये आलीशन महल उनके पिता मुकेश अंबानी ने नहीं बल्कि उनके ससुर अजय परिमल ने उन्हें गिफ्त किया है। बता दें कि साल 2018 में 12 दिसंबर के दिन ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई थी।

और साल 2012 में मुंबई के दक्षिण वर्ली इलाके में पीरामल ग्रुप के मालिक और ईशा अंबानी के ससुर ने इस बंगले को खरीदा था। और बेटे की शादी के बाद पिता ने अपने बेटे-बहू को इसे शादी के तोहफे के तौर में दिया।

ईशा अंबानी के गुलिटा बंगले का डिजाइन अंदर से बेहद आकर्षक है। इस आलीशान बंगले को स्टील की बेहतरीन संरचनाओं के द्वारा डिजाइन किया गया है।

गुलिटाएक पांच मंजिला इमारत है, जिसमें नीचे 3 मंजिल का बेसमेंट भी है। बताया जाता है कि घर के इंटीरियर में मौजूद ज्यादातर चीजों को विदेश से इंपोर्ट किया गया ।

ईशा-आनंद के बंगले में जो पार्किंग स्पेस है, वहां एकसाथ 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां खड़ी हो सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...