1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. इराक: फिर दागे गए बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट

इराक: फिर दागे गए बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इराक: फिर दागे गए बगदाद के ग्रीन जोन में रॉकेट

सोमवार को तड़के इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन में एक बार फिर से दो रॉकेटों द्वारा हमला किया गया। हालांकि, इस हमले में किसी के जान-माल की नुकसान नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि, इनमें से एक रॉकेट बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के पास आकर गिरा।

बताते चलें कि, बगदाद में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ग्रीन जोन में कई देशों के दूतावास हैं, यहां सुरक्षा व्यवस्था भी हमेसा कड़ रहती है। वहीं, अक्टूबर 2019 के बाद से यहां पर कई बार इस क्षेत्र को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे जा चुके हैं।

दरअसल, जब से अमेरिका ने ईरानी जनरल की हत्या की है तब से दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है, बदले की कार्रवाई के तहत ईरान समर्थित गुटों द्वारा कई बार इस क्षेत्र को निशाना बनाया जाता रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...